पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा परिसर में RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- लोकसभा चुनाव में कंफ्यूजन क्रिएट करने की राजद ने की कोशिश
RLMके अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को NDAकी तरफ से राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया गया है।जिसके लिए उपेंद्र कुशवाहा ने NDAके सभी नेताओं को धन्यवाद कहा और उसके बाद राजद पर जमकर हमला बोला।बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि कुशवाहा समाज का वोट हमें मिल रहा है,जिसपर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राजद ने कंफ्यूजन क्रिएट करने की कोशिश की थी।