पटना ग्रामीण: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पटना से अयोध्या के लिए रवाना, कल अयोध्या में मुंडन कराकर उतारेंगे अपना मुरेठा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मंगलवार को पटना से विशेष वाहन द्वारा सड़क मार्ग से ही अयोध्या के लिए रवाना हो गया। कल अयोध्या में मुंडन करवाकर अपना मुरेठा खोलेंगे और भगवान श्रीराम के चरणों में मुरेठा को समर्पित करेंगे।