पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री अशोक चौधरी ने पुल गिरने के मामले पर कहा- तीन अभियंताओं को किया गया है निलंबित
बिहार में 9 दिन में पांच पुल गिरने को लेकर लगातार विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है। वहीं जब इस मुद्दे को लेकर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जितने भी पुल गिरे हैं उनमें से सिर्फ एक पुल हीं ऐसा है जिसमें कोताही बरती गई है। इस मामले में जांच चल रही है और तीन अभियंताओं को भी निलंबित किया गया है।