पटना ग्रामीण: राहुल गांधी को लगातार 3 बार लॉन्च किया गया, बार-बार फेल हो जा रहे हैं: BJP कार्यालय में डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा
बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा कार्यालय में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी को लगातार तीन बार लॉन्च किया गया और बार-बार वह फेल हो जा रहे हैं।उन्होंने राहुल गांधी पर संसद में और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने और झूठ बोलने का भी आरोप लगाया है।