Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
dprokhagaria
Khagaria, Bihar
| Nov 15, 2026
MORE NEWS
घाट सज गया है, अब बस अर्घ्य की बारी है। 🌞 तैयारी पूरी, आस्था शुरू। लोक आस्था के महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के लिए खगड़िया के सभी घाटों पर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। समस्त जिलावासियों को संध्या अर्घ्य की हार्दिक बधाई तथा अनंत मंगलकामनाएं। जिला प्रशासन, खगड़िया
Khagaria, Bihar | Nov 15, 2026
भास्कर महोत्सव की धूम, खगड़िया में आस्था का जश्न! 🌅🙏 लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर जिला प्रशासन, खगड़िया द्वारा आयोजित भास्कर महोत्सव में उमड़ी श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति की अद्भुत झलक। सूर्यदेव की उपासना, लोकगीतों की गूंज और आस्था का ये महासंगम - यही तो है महापर्व में संध्या अर्ध्य की पहचान । जिला प्रशासन द्वारा राजेंद्र सरोवर में भास्कर महोत्सव का आयोजन किया गया था । महोत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी खगड़िया,श्री विक्रम विरकर, माननीय विधायक खगड़िया सदर , श्री बबलू कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । महोत्सव में उप विकास आयुक्त खगड़िया , श्रीमती श्रेया श्री , अपर समाहर्ता खगड़िया अव अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे । #BhaskarMahotsav #ChhathMahaparv #Khagaria #Bihar
Khagaria, Bihar | Nov 15, 2026
आपने कहा - खगड़िया के घाट पर छठ की तैयारी पूरी है।। 🙏 छठ महापर्व में घाटों पर अर्घ्य के लिए जिला प्रशासन, खगड़िया द्वारा की गई तैयारियों को लेकर श्रद्धालुओं ने खुद बताया - घाट साफ है, व्यवस्था अच्छी है, और आस्था के महापर्व के लिए हम पूरी तरह तैयार है। लोक आस्था के महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई तथा अनंत मंगलकामनाएं। जिला प्रशासन, खगड़िया #ChhathMahaparv #SandhyaArghya #Khagaria #Bihar #biharkagarvchhathmahaparv
Khagaria, Bihar | Nov 15, 2026
दुनिया में आप कहीं भी रहे, दिल तो खगड़िया में ही बसता है ना? ❤️ तो आ जाइए, अपनी माटी से मिलने। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है *प्रवासी समागम | खगड़िया* जिस माटी ने संवारा, अब उसे संवारें हम! ये सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, ये अपने गाँव, अपने जिले से फिर से जुड़ने का मौका है। आइए बात करते हैं - अपने जिले के विकास की, नए निवेश की, युवाओं के रोजगार की, और खगड़िया को और आगे ले जाने की। आपका एक सुझाव, खगड़िया की तस्वीर बदल सकता है। आपका एक कदम, जिले के भविष्य की दिशा तय कर सकता है। जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर और जिले के सभी वरीय पदाधिकारी आपकी बात सुनने के लिए तैयार हैं। 📅 17 नवंबर 2026, मंगलवार 🕒 अपराह्न 3:00 बजे 📍 समाहरणालय सभा कक्ष, खगड़िया अपनी माटी बुला रही है, जरूर आइएगा! #PravasiSamagam #MeriMatiMeraKhagaria #Khagaria #DistrictAdministrationKhagaria
Khagaria, Bihar | Nov 14, 2026
सज रहा है घाट, आ रही हैं छठी मैया 🌅🙏 सजावट नहीं, ये आस्था का श्रृंगार है खगड़िया के घाटों पर छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। साफ-सफाई, रंग-रोगन, लाइटिंग, बैरिकेटिंग और सजावट का काम अंतिम चरण में है। आस्था, श्रद्धा और भक्ति से सजे ये घाट जल्द ही व्रतियों के अर्घ्य से गूंज उठेंगे। जिला प्रशासन की ओर से आप सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। सुरक्षित घाट पर ही अर्घ्य दें, प्रशासन का सहयोग करें। #ChhathGhat #ChhathMahaparv2026 #Khagaria #ChhathPuja #Bihar Soochna Jansampark
Khagaria, Bihar | Nov 14, 2026
छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🌅 जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने जिले के सभी व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य देने, प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और पर्व को शांतिपूर्ण व स्वच्छ वातावरण में मनाने की अपील की है। आप सभी का पर्व मंगलमय हो। छठी मैया की कृपा हम सब पर बनी रहे। #ChhathMahaparv #ChhathPuja2026 #Khagaria #Bihar #ChhathiMaiya Chhath DMKhagaria BiharSarkar
Khagaria, Bihar | Nov 14, 2026
🌅 घाटों पर उतरी आस्था, प्रशासन उतरा मैदान में! छठ महापर्व से पहले जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर खुद नाव से घाट-घाट पहुंचे। संसारपुर से लेकर बलुआही तक हर घाट का बारीकी से जायजा लिया। जहां व्रती खड़े होकर अर्घ्य देंगे, वहां कीचड़ नहीं, सफाई होगी। जहां भीड़ होगी, वहां बैरिकेडिंग और रोशनी होगी। जहां जरूरत होगी, वहां गोताखोर और SDRF की नाव होगी। खगड़िया का एक ही संकल्प है, हर व्रती का अर्घ्य हो सुरक्षित और सुखद। आप इस बार किस घाट से छठी मैया को अर्घ्य देंगे? 👇 #ChhathMahaparv #Khagaria #ChhathPuja2026 #biharkagarvchhathmahaparv
Khagaria, Bihar | Nov 14, 2026
🌅 आस्था का महापर्व, खगड़िया तैयार है! छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने एसडीआरएफ की नाव से संसारपुर घाट से लेकर अघोरी घाट, पुल घाट, सीढ़ी घाट और बलुआही घाट तक का निरीक्षण किया। ✨ सभी घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम और रोशनी की व्यवस्था का सख्त निर्देश ✨ 24 घंटे कंट्रोल रूम, गोताखोर, नाविक और NDRF / SDRF की तैनाती आप किस घाट पर अर्घ्य देंगे? कमेंट में बताएं 👇 #ChhathPuja #Khagaria #ChhathMahaparv #Bihar #ChhathGhat Chhath2026 KhagariaDistrict
Khagaria, Bihar | Nov 14, 2026