गोपालगंज - सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन ने अपने आवास पर विशेष कार्यक्रम का किया आयोजित। सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच साड़ी, सूप, नारियल और छठ पूजा की अन्य जरूरी सामग्री का किया वितरण। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छठ व्रती महिलाएं रहीं मौजूद। सांसद ने कहा, छठ महापर्व आस्था और विश्वास का प्रतीक। जरूरतमंद परिवारों की मदद करना और उनके पर्व को खुशहाल बनाने में सहयोग देना उनके लिए खुशी की है बात। इस मौके पर उन्होंने सभी छठ व्रतियों को महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए छठी मइया से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
Bihar, India | Nov 14, 2026