बहराइच के नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन का आज भव्य शुभारंभ किया गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिमोट के जरिए रेलवे स्टेशन और नई रेल सुविधाओं का शुभारंभ किया।
इस ऐतिहासिक पहल के साथ बहराइच और नेपाल सीमा क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। नई सुविधाओं से यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और क्षेत्र के विकास को भी बड़ा लाभ मिलने की संभावना है।