केंद्र सरकार के 'नक्सलमुक्त भारत अभियान', राज्य सरकार की आंतरिक सुरक्षा नीति और जिला प्रशासन के संवेदनशील प्रयासों के प्रभावी सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर साफ़ दिख रहे हैं। कभी खौफ के साये में जीने वाले चोरमारा और गुरमाहा क्षेत्रों के लोगों के दिलों में अब सरकार और प्रशासन के प्रति अटूट विश्वास पैदा हो चुका है। जिन राहों पर कभी सन्नाटा पसरता था, आज वहां बच्चे बेखौफ होकर स्कूल जा रहे हैं। गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं, एम्बुलेंस, राशन और नल से शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं निर्बाध रूप से पहुंच रही हैं। दुर्गम क्षेत्रों की बहनों द्वारा बांधा गया यह स्नेह-धागा जमुई में शांति, सुशासन और स्थायी विकास के एक नए स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
#Jamui #RakshaBandhan #TransformingJamui #GoodGovernance #PublicTrust #JanSamparakJamui #BiharDevelopment #NaxalMuktBharat
8 views | Jamui, Bihar | Aug 29, 2026