नवादा: नवादा प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी, 6 टीमों ने हरिशचंद्र स्टेडियम में 5700 रुपये में लगाए दांव
Nawada, Nawada | Sep 10, 2026 नवादा। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में हरिश्चंद्र स्टेडियम में नवादा प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों की नीलामी हुई। लीग में नवादा राइडर्स, नवादा टाइटंस, नवादा स्टार्स, नवादा किंग्स, नवादा बैरियर्स और नवादा रॉयल्स समेत छह टीमें हिस्सा लेंगी। बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके यीशु कुमार सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें नवादा स्टार्स ने 5700 रुपये में खरीदा।