हुज़ूर: नर्मदा कॉलोनी में नाले पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से हुआ विवाद
Huzur, Bhopal | Jul 17, 2026 भोपाल की नर्मदा कॉलोनी में नाले के ऊपर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर हमला करने की कोशिश की गई। कर्मचारियों को मारने के लिए एक युवक ने ईट उठा ली,जबकि जेसीबी का कांच फोड़ने की कोशिश भी की। एक कर्मचारी का मोबाइल भी तोड़ दिया। मामले में शाहपुरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।