कोईलवर: कायमनगर में जले ट्रांसफार्मर को तीन दिन बाद बदला गया, बुधवार सुबह से बिजली बहाल हुई
कोईलवर प्रखंड के कायमनगर की बिचली गली में तीन दिनों से जला 200 केवीए ट्रांसफॉर्मर मंगलवार शाम बदल दिया गया। ट्रांसफॉर्मर चार्ज होने के बाद बुधवार को क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। बुधवार की शाम 7:00 बजे विद्युत कनीये अभियंता कौशल कुमार ने जानकारी दी।