बारां: शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल में घायल मरीज को कंधे पर उठाकर ले जा रहे परिजन, अस्पताल का हाल बेहाल
Baran, Baran | Aug 10, 2025 शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल के हाल बेहाल हो रहे हैं। स्ट्रक्चर की कमी के चलते घायल मरीजों को इमरजेंसी में दिखाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है ऐसा ही मामला शनिवार रात 8:00 बजे करीब देखने को मिला जब एक घायल मरीज को स्ट्रक्चर के अभाव में परिजन कंधे पर उठाकर ही डॉक्टर को दिखाने के लिए इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे।