बारां: मांगरोल पुलिस थाने के पास बेकाबू होकर दुकान में घुसा केले से भरा ट्रक, एक बाइक को तोड़ा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Baran, Baran | Aug 9, 2025 बारां जिले के मांगरोल कस्बे के पुलिस थाने के पास शनिवार शाम 5:15 बजे करीब केले से भरा ट्रक बेकाबू होकर एक दुकान में घुस गया और एक बाइक को तोड़ दिया हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई जैसे ही लोगों को घटना जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ट्रक बारां से इटावा की तरफ जा रहा था