#बृजनगर_नगरपालिका_में_आयोजित_शहरी_सेवा_शिविर_का_उपनिदेशक_स्थानीय_निकाय_ने_किया_निरीक्षण
#मौके_पर_ही_आमजन_कोमिली_त्वरित_राहत_______
#शिविर_में_पट्टा_नामांतरण_एवं_कृषि_भूमि_के_अंतर्गत
#पट्टा_का_किया_निस्तारण_____________________
#बृजनगर______________________________
राज्य सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 के तहत गुरुवार को नगरपालिका बृजनगर में शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के सुचारू संचालन, पारदर्शिता और व्यवस्थाओं की वास्तविकता जांचने के लिए स्थानीय निकाय विभाग भरतपुर के उपनिदेशक (क्षेत्रीय) रिछपाल सिंह बुरड़क द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी हरिओम गुर्जर भी मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विभिन्न काउंटर्स का जायजा लेते हुए आमजन से जुड़े लंबित प्रकरणों को तुरंत निस्तारित करने और राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शिविर का अधिकतम लाभ शहरी नागरिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
शिविर के दौरान सजगता और संवेदनशीलता दिखाते हुए दो प्रकरणों में नागरिकों को मौके पर ही विधिक दस्तावेज सौंपकर राहत प्रदान की गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार संता पत्नी हरिचंद जाति कुम्हार निवासी सिरथला हाल निवासी गोकुलधाम कॉलानी होली गेट द्वारा नगरपालिका बृजनगर खरीदशुदा प्लॉट के पटूटे का नामान्तरण कराने हेतु 03 दिवस पूर्व नगरपालिका बृजनगर में आवेदन किया गया था। जिसका राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे शहरी सेवा शिविर 2026 में आज नामान्तरण आदेश जारी कर दिया गया है। जिससे उसे भुखण्ड का मालिकाना अधिकार प्राप्त हो गया है। जिससे हरिचंद ने अधिशाषी अधिकारी व कर्मचारियों का धन्यवाद दिया
इसी प्रकार, त्वरित कार्यप्रणाली की एक अन्य सफलता की कहानी में विनय कुमार पुत्र भगवानदास निवासी सीकरी रोड द्वारा नगरपालिका बृजनगर में कृषि भूमि के अन्तर्गत (पट्टा) लेन हेतु 15 दिवस पूर्व नगरपालिका बृजनगर में आवेदन किया गया था। जिसका राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे शहरी सेवा शिविर 2026 में (पट्टा) जारी कर दिया गया है। जिससे विनय कुमार को भूखण्ड का मालिकाना अधिकार प्राप्त हो गया है। जिससे वह बहुत खुश हूँ। अधिशाषी अधिकारी व कर्मचारियों का धन्यवाद दिया।
Nagar, Bharatpur | Jun 25, 2026