ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ढीमरखेड़ा पुलिस का सख्त अभियान जारी,मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अवैध रेत परिवहन का किया खुलासा कटनी जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।