सितारगंज। प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा, द्वारा सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल, तुर्का तिसौर, सितारगंज में छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए नशे के दुष्प्रभावों एवं नशे से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराध घटित होने पर की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों, महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा ऐसे अपराधों की रोकथाम के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों को नशे से दूर रहने, साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी होने पर तत्काल अपने परिजनों अथवा पुलिस को सूचित करने हेतु प्रेरित किया गया।