उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक स्थित पवाणी गांव में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते गांव के कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 25 से 30 मकानों में आग लगने की सूचना है l हालांकि नुकसान का आंकड़ा अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस, SDRF और राजस्व विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। गांव में आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।