फारबिसगंज: फारबिसगंज लक्ष्मीपुर नई रेलखंड में लहसनगंज में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
फारबिसगंज लक्ष्मीपुर नई रेलखंड पर लहसनगंज में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने सोमवार को आठ बजे फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास को एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर विधायक मनोज विश्वास ने कहा इस मामले को लेकर रेलवे के अधिकारियों से बात करेंगे। इस मौके पर बड़ी संख्या में कई गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।