Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
image
image

बीहट 6 जून-फोटो आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन बरौनी द्वारा आयोजित शंभू साह स्मृति बीहट बरौनी प्रखंड के असुरारी स्कूल के प्रांगण में ग्रीष्मकालीन रंग-उमंग कार्यशाला का शुभारंभ राजकीयकृत मध्य विद्यालय असुरारी में किया गया। अलग-अलग 11 गांवों के टोले- मोहल्ले और विद्यालयों से आए 65 बच्चों ने ओम के उच्चारण के साथ अपने कार्यशाला की शुरुआत की। इस अवसर पर सभी बच्चों के पदचिह्न लाल रंगों में उजले कपड़े पर लिए गए। कार्यशाला का उद्घाटन नगर परिषद बीहट की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी, बेगूसराय कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी, बीडीओ अनुरंजन कुमार, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, वार्ड पार्षद अशोक कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर श्याम कुमार सहनी ने कहा कि रंग- उमंग कार्यशाला के बहाने बच्चों में सांस्कृतिक चेतना का प्रसार होगा और ये बच्चे इसी बहाने कुशल व्यक्तित्व के धनी बन पाएंगे। उन्होंने आकाश गंगा रंग चौपाल की सराहना करते हुए कहा कि इन कार्यशालाओं से बच्चों को अपना सुंदर जीवन जीने का मौका मिलेगा। कहा कि आकाश गंगा आज की तिथि में सबसे जीवंत संस्था के रूप में जनउपयोगी कार्य कर रही है। बीडीओ अनुरंजन कुमार ने कहा कि आज गांवपन खत्म हो रहा है। ऐसे दौर में यह कार्यशाला गांव में आयोजित हो रहा है। इससे गांव की संस्कृति सबल हो पाएगी। मुख्य पार्षद बबीता देवी ने कहा कि नगर परिषद बीहट क्षेत्र में यह आयोजन यहां के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ। एक कुशल अध्यापक या प्रशिक्षक स्वस्थ्य छात्र को तैयार कर सकते हैं जो भविष्य में राष्ट्र को सबल और सशक्त बना सकते हैं। एसोसिएशन के सचिव गणेश गौरव ने वर्कशाप के सम्बन्ध में कहा कि इसमें पूरी तन्मयता के साथ बच्चे सीखे और अपने व्यतित्व में बदलाव लाए। कार्यशाला व्यक्तित्व निमार्ण की राह में बढ़ाया जानेवाला सार्थक कदम है। कार्यशाला का संचालन करते हुए अध्यक्ष डॉ कुन्दन कुमार ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य केवल बच्चों की मस्ती और कलाकारी सिखाना ही नहीं है बल्कि हम रंगमंच के बहाने पिछले 18 वर्षों से बच्चों के जीवन में एक बेहतर करियर बनाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। बच्चे अपने आप को इस क्षेत्र में भी राह बना सकते हैं। इस अवसर पर आकाशगंगा के कलाकार आनंद कुमार, राजू कुमार, संतोष कुमार, अंकित कुमार, मनीष कुमार, राधे कुमार, रवि वर्मा, जितेंद्र शर्मा, अनिमेष सहित अन्य कलाकारों की उपस्थिति में बाल गीतों की प्रस्तुति की गयी। जिसे सुन बच्चे काफी मंत्र मुग्ध हुए। वही इस अवसर पर शिक्षक कृष्णनंदन कुमार, गौरी कुमारी, सुनील कुमार, मिथिलेश कुमार, संतोष कुमार, टाटा इश्यूचिट ऑफ सोशल साइंस मुंबई से आई उन्मेषा, रुही, श्रृष्टि, श्रेजल, वैष्णवी, युवकृष ओवराय सहित अन्य उपस्थित थे। विदित विद्युत की कार्यशाला आगामी 17 जून तक आयोजित है। कार्यशाला संयोजक बच्चों को नाटक संगीत, नृत्य, ललित कला और व्यक्तित्व विकास पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं बच्चों को एक दिन के लिए राष्ट्रकवि दिनकर की जन्म भूमि सिमरिया का भी भ्रमण कराया जाएगा।

Dandari, Begusarai | Jun 6, 2026

MORE NEWS

बिहार के विकास पुरुष बाबू रामचरित्र सिंह की 142वीं जयंती पर प्रतिमा का अनावरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम 
बीहट
बीहट: स्थानीय रामचरित्र सिंह जी कॉलेज परिसर में आज शुक्रवार, 5 जून को स्वतंत्रता संग्राम के अमर योद्धा, बिहार सरकार के प्रथम बिजली एवं सिंचाई मंत्री स्वर्गीय बाबू रामचरित्र सिंह की 142वीं जयंती अत्यंत गरिमामयी माहौल में मनाई गई। नगर परिषद बीहट क्षेत्र में आयोजित इस भव्य समारोह के दौरान मुख्य आकर्षण बाबू रामचरित्र सिंह की नवनिर्मित आदमकद प्रतिमा का अनावरण रहा। इस अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने समां बां मुख्य वक्ता प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल ने किया संबोधित
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. पुरुषोत्तम अग्रवाल ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित किया। उन्होंने बाबू रामचरित्र सिंह के योगदानों को याद करते हुए कहा:"रामचरित्र बाबू सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि आधुनिक बिहार के शिल्पी थे। बिजली और सिंचाई के क्षेत्र में जो बुनियादी ढांचा उन्होंने तैयार किया, उसी की बदौलत आज बिहार आगे बढ़ रहा है। उनका जीवन ईमानदारी, सादगी और राष्ट्रसेवा का एक जीवंत दस्तावेज है।"
विशिष्ट अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार चौधरी शामिल हुए। कॉलेज, बुद्धिजीवियों और स्थानीय नागरिकों द्वा९.उज्य व्य वक्ता डॉ.पुरुषोत्तम अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि सजप कुमार चौधरी का पाग, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया।
शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कलाकारों का समागम
इस जयंती सह सांस्कृतिक समारोह में क्षेत्र के दर्जनों प्रबुद्ध शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। वक्ताओं ने रामचरित्र बाबू के तैलचित्र और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों ने अपनी बेहतरीन कला, गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति गीतों और लोक संस्कृति के रंगों से पूरा कॉलेज परिसर सराबोर नजर आया।
 5 जून 2026 (शुक्रवारआर.सी.एस. कॉलेज, बीहट नगर परिषद क्षेत्र।अवसरः पूर्व मंत्री बाबू रामचरित्र सिंह की 142वीं जयंती।मुख्य आकर्षणः भव्य प्रतिमा का अनावरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।
मुख्य अतिथिः डॉ. पुरुषोत्तम अग्रवाल (पूर्व विभागाध्यक्ष, JNU) एवं संजय कुमार चौधरी।कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज प्रशासन ने आए हुए सभी अतिथियों, कलाकारों, शिक्षकों और नगरवासियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया

बिहार के विकास पुरुष बाबू रामचरित्र सिंह की 142वीं जयंती पर प्रतिमा का अनावरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम बीहट बीहट: स्थानीय रामचरित्र सिंह जी कॉलेज परिसर में आज शुक्रवार, 5 जून को स्वतंत्रता संग्राम के अमर योद्धा, बिहार सरकार के प्रथम बिजली एवं सिंचाई मंत्री स्वर्गीय बाबू रामचरित्र सिंह की 142वीं जयंती अत्यंत गरिमामयी माहौल में मनाई गई। नगर परिषद बीहट क्षेत्र में आयोजित इस भव्य समारोह के दौरान मुख्य आकर्षण बाबू रामचरित्र सिंह की नवनिर्मित आदमकद प्रतिमा का अनावरण रहा। इस अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने समां बां मुख्य वक्ता प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल ने किया संबोधित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. पुरुषोत्तम अग्रवाल ने प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित किया। उन्होंने बाबू रामचरित्र सिंह के योगदानों को याद करते हुए कहा:"रामचरित्र बाबू सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि आधुनिक बिहार के शिल्पी थे। बिजली और सिंचाई के क्षेत्र में जो बुनियादी ढांचा उन्होंने तैयार किया, उसी की बदौलत आज बिहार आगे बढ़ रहा है। उनका जीवन ईमानदारी, सादगी और राष्ट्रसेवा का एक जीवंत दस्तावेज है।" विशिष्ट अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार चौधरी शामिल हुए। कॉलेज, बुद्धिजीवियों और स्थानीय नागरिकों द्वा९.उज्य व्य वक्ता डॉ.पुरुषोत्तम अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि सजप कुमार चौधरी का पाग, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कलाकारों का समागम इस जयंती सह सांस्कृतिक समारोह में क्षेत्र के दर्जनों प्रबुद्ध शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। वक्ताओं ने रामचरित्र बाबू के तैलचित्र और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों ने अपनी बेहतरीन कला, गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति गीतों और लोक संस्कृति के रंगों से पूरा कॉलेज परिसर सराबोर नजर आया। 5 जून 2026 (शुक्रवारआर.सी.एस. कॉलेज, बीहट नगर परिषद क्षेत्र।अवसरः पूर्व मंत्री बाबू रामचरित्र सिंह की 142वीं जयंती।मुख्य आकर्षणः भव्य प्रतिमा का अनावरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम। मुख्य अतिथिः डॉ. पुरुषोत्तम अग्रवाल (पूर्व विभागाध्यक्ष, JNU) एवं संजय कुमार चौधरी।कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज प्रशासन ने आए हुए सभी अतिथियों, कलाकारों, शिक्षकों और नगरवासियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया

Dandari, Begusarai | Jun 5, 2026