फरेंदा: गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनकटी अस्पताल के सामने कार-बाइक की टक्कर में बुजुर्ग घायल, हालत गंभीर
गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनकटी अस्पताल के सामने बुधवार दोपहर 3 बजे कार और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार महादेव बुजुर्ग निवासी 55 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बनकटी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए गोरखपुर रेफर किया गया। फरेंदा पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।