फरेंदा: मिश्रौलिया गांव में पंखा चालू करते समय करंट लगने से युवक की हुई मौत, गांव में शोक का माहौल
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में सोमवार रात करीब बजे करंट लगने से 32 वर्षीय बलजीत की मौत हो गई। खाना खाने के बाद बलजीत पंखा चालू करने गया था, तभी बिजली के बोर्ड के पास कटे तार को छूने से करंट की चपेट में आ गया। कुछ ही पलों में उसकी मृत्यु हो गई। बलजीत अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और चार बच्चों का पिता था। घटना से गांव में शोक का माहौल है।