फरेंदा: ₹25 हजार के इनामी गैंगस्टर सौरभ श्रीवास्तव को धानी चौराहे से पुलिस ने किया गिरफ्तार
महराजगंज पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ अभियान में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर सौरभ श्रीवास्तव उर्फ लाला को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी चौराहे से गिरफ्तार किया। सौरभ अंतरजनपदीय वाहन चोरी कर नेपाल में बेचता था। उसके दो साथी पहले ही जेल में हैं। सौरभ सूरत में छिपा था और वापस लौटते ही पुलिस ने पकड़ लिया। उस पर गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।