टिकोलवा गांव में छापेमारी, देसी रायफल और बाइक बरामद, आरोपी की तलाश जारी
सहरसा। जिले में अपराध नियंत्रण एवं अवैध हथियारों की बरामदगी को लेकर सहरसा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिषी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से देसी रायफल और मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को महिषी थाना पुलिस को सूचना मिली कि टिकोलवा गांव, वार्ड संख्या-10 निवासी रतन सादा, पिता रमेश सादा ने अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा है।
सूचना की सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद महिषी थाना पुलिस टीम ने संबंधित व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से एक देसी रायफल बरामद की गई। साथ ही मौके से एक यामाहा R15 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। बरामद रायफल एवं मोटरसाइकिल के संबंध में परिजनों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों सामानों को विधिवत जब्त कर लिया।
इस मामले में महिषी थाना में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार आरोपी रतन सादा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
बरामदगी
* 01 देसी रायफल
* 01 यामाहा R15 मोटरसाइकिल
छापेमारी टीम
* पु०अनि० संदीप कुमार, महिषी थाना
* सशस्त्र बल, महिषी थाना
पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।