कुलपहाड़: अजनर पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त को वीरपुरा तिराहे से किया गिरफ्तार, कब्जे से कुल्हाड़ी बरामद
वीरपुरा तिराहा के पास से अभियुक्त मनीष अहिरवार पुत्र स्व0 चुन्ना उर्फ चुन्नीलाल अहिरवार (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी ग्राम आमखेरा थाना ईशानगर, जनपद छतरपुर (म0प्र0), हाल पता ग्राम धवर्रा थाना अजनर जनपद महोबा को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद धारदार कुल्हाड़ी (आलाकत्ल) बरामद की गई। बाद आवश्यक कार्यवाही।