कटकमसांडी: हजारीबाग में यातायात व्यवस्था में बदलाव: चालान के साथ वाहन भी खींचा जाएगा
शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस अब बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है। सड़क किनारे नो-पार्किंग जोन या यातायात में बाधा बनने वाली जगहों पर वाहन खड़ा करना अब वाहन मालिकों को महंगा पड़ सकता है। अब तक ऐसे वाहनों पर मुख्य रूप से चालान की कार्रवाई होती थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनो