कोंच: आंती में विद्युत ऊर्जा चोरी पर कड़ी कार्रवाई, 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, 47 हजार से अधिक रुपये का जुर्माना
Konch, Gaya | Jul 29, 2026 आंती थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव में विद्युत ऊर्जा की चोरी रोकने के लिए विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कनीय अभियंता विकास कुमार के बयान पर पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ बुधवार सुबह प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार रामजतन यादव पर 10,083 रुपये, शिव शंकर यादव पर 11,465 रुपये, रवींद्र यादव पर 7,598 रुपये और कौलेश्वर यादव पर 18,701 रुपये का जुर्माना लगाया गया।