प्रतापगढ़: भाटपट्टी गांव में घर पर इनवर्टर ठीक करते समय करंट की चपेट में आया युवक, सीएचसी में चल रहा इलाज
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के भाटपट्टी गांव निवासी युसूफ खान का पुत्र शादाब खान (19) रविवार शाम करीब 4:30 बजे घर में लगे इनवर्टर की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करंट लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा, जिससे घर में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस