सिरसागंज: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का सेवा संकल्प, सिरसागंज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगा, 200 से अधिक मरीजों को मिला उपचार
"सेवा परमो धर्मः" के मूल मंत्र को साकार करते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की सिरसागंज नगर इकाई द्वारा अरांव रोड स्थित खादी भंडार परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. महेश यादव ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। बताया गया है कि शिविर में 200 से अधिक मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया।