नौगढ़: सीमा चौकी धनगढ़वा पर 3 बोरी यूरिया खाद के साथ एक तस्कर पकड़ा गया
43वीं वाहिनी एसएसबी ने 23 अक्टूबर 2026 को सीमा चौकी धनगढ़वा पर भारत से नेपाल तस्करी के दौरान 3 बोरी यूरिया खाद लेकर आ रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। जब्त खाद और साइकिल सीमा शुल्क विभाग को सुपुर्द कर दी गई है। एसएसबी लगातार अवैध तस्करी पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है।