ग्यारसपुर: बेयर हाउस पर किसानों का चक्का जाम, एक घंटे तक यातायात बाधित रहा
ग्यारसपुर के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोळुआ मीरा बेयर हाउस पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे किसानों द्वारा चक्का जाम किया गया। किसानों का आरोप है कि खरीदी व्यवस्था और अन्य समस्याओं को लेकर उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक घंटे से जारी चक्का जाम के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन प्रभावित रहा।