हुज़ूर: भोपाल के कोलार रोड स्थित कजलीखेड़ा में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की
Huzur, Bhopal | Apr 29, 2024 भोपाल के कोलार रोड स्थित कजलीखेड़ा में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की। यहां पर मैदान और खेतों में छुपा कर रखे गए कुप्पों में करीब 3200 किलो ग्राम महुआ लाहन और 315 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब मिली। वही यहां पर शराब के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी। जब अफसर मौके पर पहुंचे तो अवैध शराब का जखीरा देख दंग रह गए।