हुज़ूर: भोपाल PHQ के टेनिस कोर्ट में एक सिपाही की मौत, आईपीएस अफसर लेकर पहुंचे अस्पताल
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2024 भोपाल पुलिस मुख्यालय (PHQ) में आज टेनिस कोर्ट के केयरटेकर (आरक्षक)की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। घटना के वक्त वहां कई आईपीएस अफसर मौजूद थे। अफसर केयरटेकर कोअस्पताल भी लेकर गए। डॉक्टर्स ने कार्डियक अरेस्ट कीआशंका जाहिर की है। पुलिस ने मौत के मामले में प्रकरण दर्ज नहीं किया है।