हुज़ूर: भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, CISF ने शुरू की सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेकिंग
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2024 भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल के बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) द्वारा यात्रियों की सेकेंडरी लैडर पॉइंट चैकिंग की जा रही है। सोमवार रात राजा भोज एयरपोर्ट अथॉरिटी को धमकी भरा ईमेल मिला था| पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 507 और वायुयान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है|