हुज़ूर: किलोल पार्क में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश और उसके 4 गुर्गों ने 2 युवकों पर किया जानलेवा हमला
Huzur, Bhopal | Apr 30, 2024 भोपाल के किलोल पार्क में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश और 4 गुर्गों ने 2 युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पीड़ित ने बताया कि वह बरखेड़ी में मछली कारोबारी है। वह अपने दोस्त के साथ चाय पीने किलोल पार्क गया था।