मुरादाबाद में जनगणना 2027 के सफल संचालन और स्व-गणना के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विकासखंड मूंढापांडे के बेसिक शिक्षा विभाग के सैकड़ों विद्यालयों में जनजागरूकता अभियान चलाया गया वीडियो को शेयर करने की अपील
।इस दौरान विद्यार्थियों ने गांवों में रैलियां निकालकर ग्रामीणों को जनगणना में सक्रिय भागीदारी करने और स्वयं अपनी गणना की जानकारी दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर नगली में प्रधानाध्यापक डॉ. हरनन्दन प्रसाद के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्व-गणना के महत्व की जानकारी दी और जनगणना में सहयोग की अपील की।वहीं, प्राथमिक विद्यालय मिलक कामरू में आयोजित कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सदर अंकित तोमर ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों का निर्माण किया जाता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को स्व-गणना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।खंड शिक्षा अधिकारी मूंढापांडे राजेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि जनगणना में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित कराने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम है। सभी विद्यालयों के शिक्षक ग्रामीणों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करें। प्रधानाध्यापक डॉ. हरनन्दन प्रसाद ने कहा कि सही जनगणना आंकड़े देश के विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने लोगों से जिम्मेदारी के साथ जनगणना प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।अभियान में शिक्षक जोगेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, रामचंद्र, विकास कुमार और प्रतीक शर्मा सहित सैकड़ों विद्यार्थी एवं ग्रामीण शामिल रहे।
Sambhal, Sambhal | Nov 17, 2026