मुशहरी: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से सशक्त हो रहीं महिलाएं, मुजफ्फरपुर की 9 लाख से अधिक दीदियों को मिला लाभ
महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना एक प्रभावी और ऐतिहासिक पहल के रूप में सामने आई है। माननीय नीतीश कुमार की अध्यक्षता में पटना में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में 25 लाख महिला लाभार्थियों के खाते में प्रति लाभुक 10 हजार रुपये की दर से कुल 2500 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। यह कार्यक्रम महिला स्वावलंबन