खलीलाबाद: एडी वी इन्वेंशन एकेडमी के प्रबंधक अनिल प्रजापति बोले- मान्यता विवाद में शिक्षा विभाग है जिम्मेदार
संतकबीरनगर के नाथनगर ब्लॉक के पुतसर स्थित एडीवी इन्वेंशन अकैडमी के प्रबंधक अनिल कुमार प्रजापति ने अपने ऊपर लगे बिना मान्यता स्कूल संचालन के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि मान्यता के लिए कई बार आवेदन व रिमाइंडर देने के बावजूद शिक्षा विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रजापति का आरोप है कि विभाग दबाव में आकर विद्यालय बंद कराने की कोशिश कर रहा है,