खुर्जा: खुर्जा देहात क्षेत्र स्थित धरपा नहर में मिले दो अज्ञात व्यक्तियों के शव, शिनाख्त नहीं हो पाई
खुर्जा देहात क्षेत्र के धरपा नहर में दो व्यक्तियों का शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवो को बाहर निकलवाया गया जिसके बाद उनकी शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई, पोस्टमार्टम हाउस पर रविवार शाम 4:30 बजे लाया गया।