खुर्जा: मोहल्ला ज्ञान लोक में तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर दबंगों ने 4 लोगों के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
खुर्जा के मोहल्ला ज्ञान लोक कॉलोनी में तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट और पथराव करने का मामला सामने आया है, मारपीट की घटना में छोटे, राजकुमार, मंजू और राजबाला घायल हो गई है मामले में छोटे ने दुष्यंत और उसके पिता सुंदर और लकी डीजे वाले के पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जानकारी शनिवार रात्रि 8 बजे दी गई।