खुर्जा: अरनिया क्षेत्र के गांव पला में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति ने पेड़ पर लगाई फांसी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
अरनिया क्षेत्र के गांव पला में संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाई जाने का मामला सामने आया है, बताया गया कि व्यक्ति दिल्ली में टेलरिंग का कार्य करते हैं, बीते कल वह गांव आए थे, उनके आने की सूचना परिवार में किसी को नहीं थी सुबह ग्रामीणों द्वारा जानकारी दी गई, रविवार सुबह 8:00 बजे मामले की जानकारी मिली।