नीम का थाना: नीमकाथाना के तेतरवालों की ढाणी में महिला ने कुएं में कूद कर की आत्महत्या पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी मे रखा
नीमकाथाना इलाके के कोतवाली थाना अंतर्गत तेतरवालों की ढाणी में एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी।गुरुवार की देर शाम को घर से निकली थी और ढाणी के पास ही महिला ने खेत में बने हुए में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुए से बाहर निकला व शव को मोर्चरी मे रखा।