सलोन: कान्हपुर गांव के ग्रामीणों को मिली मार्ग निर्माण की सौगात कई वर्षों से मार्ग न होने से परेशान थे ग्रामीण#jansamsaya
20:5:2026 को 9:00 सलोन विकासखंड के कान्हपुर गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई वर्षों से आने जाने वाला मार्ग पूरी तरीके से बदहाल हो गया था। ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। परेशान ग्रामीणों ने जिले के जिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र दिया। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को मार्ग निर्माण का कार्य शुरू कर दिया।