Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
No video available

रजौली: फरका बुजुर्ग पंचायत के dhamuchak गाँव में नल जल के कार्य प्रगति पर है

Rajauli, Nawada | Jul 23, 2020

MORE NEWS

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत के पीछे RJD का हाथ, BJP पर बरसे युवा नेता चालू यादव
​पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। युवा नेता चालू यादव ने हाल ही में बांकीपुर चुनाव के समीकरणों पर विस्तार से बात करते हुए दावा किया कि इस चुनाव में उनकी रणनीति बेहद कारगर साबित हुई है। उन्होंने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) की जीत में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के परोक्ष समर्थन को एक बड़ा कारण बताया।
​चालू यादव ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्टार प्रचारकों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पवन सिंह, मनोज तिवारी और मंत्री दीपक प्रकाश जैसे बड़े चेहरों को उतारने के बावजूद भाजपा जनता को साधने में नाकाम रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार के मंत्रिमंडल में परिवारवाद हावी है और अब राज्य में भाजपा की वापसी की कोई संभावना नहीं बची है।
​अपने प्रभाव का जिक्र करते हुए चालू यादव ने दावा किया कि उनके करीब 30,000 समर्थकों ने संगठित होकर प्रशांत किशोर के पक्ष में मतदान किया, जिसने जीत का पासा पलटने में अहम भूमिका निभाई।
​क्या आप इस खबर में कुछ और स्थानीय बिंदु या नेताओं के बयान जोड़ना चाहते हैं?

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत के पीछे RJD का हाथ, BJP पर बरसे युवा नेता चालू यादव ​पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। युवा नेता चालू यादव ने हाल ही में बांकीपुर चुनाव के समीकरणों पर विस्तार से बात करते हुए दावा किया कि इस चुनाव में उनकी रणनीति बेहद कारगर साबित हुई है। उन्होंने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) की जीत में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के परोक्ष समर्थन को एक बड़ा कारण बताया। ​चालू यादव ने सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्टार प्रचारकों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पवन सिंह, मनोज तिवारी और मंत्री दीपक प्रकाश जैसे बड़े चेहरों को उतारने के बावजूद भाजपा जनता को साधने में नाकाम रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार के मंत्रिमंडल में परिवारवाद हावी है और अब राज्य में भाजपा की वापसी की कोई संभावना नहीं बची है। ​अपने प्रभाव का जिक्र करते हुए चालू यादव ने दावा किया कि उनके करीब 30,000 समर्थकों ने संगठित होकर प्रशांत किशोर के पक्ष में मतदान किया, जिसने जीत का पासा पलटने में अहम भूमिका निभाई। ​क्या आप इस खबर में कुछ और स्थानीय बिंदु या नेताओं के बयान जोड़ना चाहते हैं?

Rajauli, Nawada | Aug 5, 2026

डॉ प्रेम कुमार ने एमई सोलर के कार्यक्रम में अभियंताओं को किया सम्मानित

एमई सोलर के प्रबंध निदेशक अमित लोहानी की अध्यक्षता में प्रमोद टॉवर, गया में "अभियंता सम्मान समारोह" का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार थे। कार्यक्रम में दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के विद्युत अधीक्षण अभियंता संदीप प्रकाश सहित विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता एवं कनीय विद्युत अभियंताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, समर्पण एवं बेहतर सेवा के लिए डॉ. प्रेम कुमार द्वारा अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एमई सोलर के प्रबंध निदेशक अमित लोहानी ने कहा कि बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अभियंताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कठिन परिस्थितियों में भी उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से अभियंताओं का मनोबल बढ़ता है और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। वही डॉ. प्रेम कुमार ने  कहा कि किसी भी राज्य के विकास की मजबूत नींव उसकी ऊर्जा व्यवस्था होती है और इस व्यवस्था को सशक्त बनाने का कार्य हमारे विद्युत अभियंता पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेज़ी से बढ़ती बिजली की मांग के बीच अभियंताओं ने अपनी कार्यकुशलता, तकनीकी दक्षता और अथक परिश्रम से विद्युत व्यवस्था को अधिक विश्वसनीय बनाया है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिल रही हैं।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना देश के ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन ला रही है। यह योजना न केवल आम लोगों के बिजली बिल में कमी लाएगी, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने में विद्युत अभियंताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्ता सुनिश्चित करने, विद्युत नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में अभियंताओं का योगदान इस योजना की सफलता की आधारशिला बनेगा।
उन्होंने सभी सम्मानित अभियंताओं को बधाई देते हुए कहा कि इसी समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ वे भविष्य में भी समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें।

डॉ प्रेम कुमार ने एमई सोलर के कार्यक्रम में अभियंताओं को किया सम्मानित एमई सोलर के प्रबंध निदेशक अमित लोहानी की अध्यक्षता में प्रमोद टॉवर, गया में "अभियंता सम्मान समारोह" का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार थे। कार्यक्रम में दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) के विद्युत अधीक्षण अभियंता संदीप प्रकाश सहित विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता एवं कनीय विद्युत अभियंताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, समर्पण एवं बेहतर सेवा के लिए डॉ. प्रेम कुमार द्वारा अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एमई सोलर के प्रबंध निदेशक अमित लोहानी ने कहा कि बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अभियंताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कठिन परिस्थितियों में भी उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से अभियंताओं का मनोबल बढ़ता है और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। वही डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास की मजबूत नींव उसकी ऊर्जा व्यवस्था होती है और इस व्यवस्था को सशक्त बनाने का कार्य हमारे विद्युत अभियंता पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेज़ी से बढ़ती बिजली की मांग के बीच अभियंताओं ने अपनी कार्यकुशलता, तकनीकी दक्षता और अथक परिश्रम से विद्युत व्यवस्था को अधिक विश्वसनीय बनाया है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिल रही हैं। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना देश के ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन ला रही है। यह योजना न केवल आम लोगों के बिजली बिल में कमी लाएगी, बल्कि स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने में विद्युत अभियंताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। तकनीकी मार्गदर्शन, गुणवत्ता सुनिश्चित करने, विद्युत नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में अभियंताओं का योगदान इस योजना की सफलता की आधारशिला बनेगा। उन्होंने सभी सम्मानित अभियंताओं को बधाई देते हुए कहा कि इसी समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ वे भविष्य में भी समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहें।

Rajauli, Nawada | Aug 4, 2026

नवादा थाना अंतर्गत मिनिस्टीरियल क्वार्टर 8a में जदयू नेत्री  के घर लाखों की चोरी
 

आरा शहर में इन दोनों चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। ताजा मामला नवादा थाना अंतर्गत मिनिस्ट्रियल क्वार्टर नंबर 8 ए का है । जहां पर चोरों ने लाखों रुपए के जेवर लैपटॉप और कैश की चोरी कर ली है।  जदयू नेत्री सोनी कुमारी बजरंगी प्रसाद गुप्ता के घर लगभग एक करोड़ की चोरी हुई है। ग्रीहणी सोनी कुमारी ने बताया कि पटना हम लोग 2 दिन से गए हुए थे । पता चला कि रात में चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया है । नवादा थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है । भोजपुर एसपी राज जैसे ही सूचना मिली पुलिस कर्मियों को भेज दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि एक सप्ताह के अंदर आरा शहर में मीरगंज आनंद नगर गोला मोहल्ला इलाके में भी चोरी हो चुकी है। मिनिस्टर क्वार्टर में जहां चोरी हुई है वहां से कुछ ही दूरी पर एसपी डीएसपी और नवादा थाना भी है ।

नवादा थाना अंतर्गत मिनिस्टीरियल क्वार्टर 8a में जदयू नेत्री के घर लाखों की चोरी आरा शहर में इन दोनों चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। ताजा मामला नवादा थाना अंतर्गत मिनिस्ट्रियल क्वार्टर नंबर 8 ए का है । जहां पर चोरों ने लाखों रुपए के जेवर लैपटॉप और कैश की चोरी कर ली है। जदयू नेत्री सोनी कुमारी बजरंगी प्रसाद गुप्ता के घर लगभग एक करोड़ की चोरी हुई है। ग्रीहणी सोनी कुमारी ने बताया कि पटना हम लोग 2 दिन से गए हुए थे । पता चला कि रात में चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया है । नवादा थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है । भोजपुर एसपी राज जैसे ही सूचना मिली पुलिस कर्मियों को भेज दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि एक सप्ताह के अंदर आरा शहर में मीरगंज आनंद नगर गोला मोहल्ला इलाके में भी चोरी हो चुकी है। मिनिस्टर क्वार्टर में जहां चोरी हुई है वहां से कुछ ही दूरी पर एसपी डीएसपी और नवादा थाना भी है ।

Rajauli, Nawada | Aug 4, 2026

बांकीपुर का जनादेश स्वीकार, जनता मालिक है; हार की समीक्षा करेगी पार्टी : डॉ. प्रेम कुमार

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोच्च होती है और जनता के जनादेश का सम्मान करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने जो फैसला दिया है, उसका उनकी पार्टी स्वागत करती है।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि जन सुराज पार्टी ने लगभग 15 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस हार के कारणों की गंभीरता से समीक्षा करेगी। समीक्षा बैठक में यह देखा जाएगा कि किन कारणों से पार्टी को यह सीट गंवानी पड़ी, कहां चूक हुई और किन क्षेत्रों में कमी रह गई।
उन्होंने कहा कि समीक्षा के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी और भविष्य में ऐसी कमियों को दूर करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने दोहराया कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि है और उनकी पार्टी जनता के जनादेश का पूरा सम्मान करती है।

बाइट : डॉ प्रेम कुमार ,अध्यक्ष बिहार विधानसभा

रिपोर्ट- संजीव कुमार सिन्हा
गया

बांकीपुर का जनादेश स्वीकार, जनता मालिक है; हार की समीक्षा करेगी पार्टी : डॉ. प्रेम कुमार बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोच्च होती है और जनता के जनादेश का सम्मान करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने जो फैसला दिया है, उसका उनकी पार्टी स्वागत करती है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि जन सुराज पार्टी ने लगभग 15 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस हार के कारणों की गंभीरता से समीक्षा करेगी। समीक्षा बैठक में यह देखा जाएगा कि किन कारणों से पार्टी को यह सीट गंवानी पड़ी, कहां चूक हुई और किन क्षेत्रों में कमी रह गई। उन्होंने कहा कि समीक्षा के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी और भविष्य में ऐसी कमियों को दूर करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने दोहराया कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि है और उनकी पार्टी जनता के जनादेश का पूरा सम्मान करती है। बाइट : डॉ प्रेम कुमार ,अध्यक्ष बिहार विधानसभा रिपोर्ट- संजीव कुमार सिन्हा गया

Rajauli, Nawada | Aug 4, 2026

एनएच-20 पर अवैध पार्किंग एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान

सनोज कुमार संगम 

नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार के नेतृत्व में अवैध वाहन पार्किंग एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सद्भावना चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर बड़ी बसों एवं ट्रकों की पार्किंग की सघन जांच की गई। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अभियंता भी उपस्थित रहे।

जांच के क्रम में एनएच-20, सर्विस रोड एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए गए अतिक्रमण तथा अवैध वाहन पार्किंग का निरीक्षण किया गया। बस, टेम्पो एवं टोटो चालकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित स्थलों पर ही वाहन पार्किंग एवं परिचालन करने के संबंध में जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 8 वाहनों के विरुद्ध शमन की कार्रवाई करते हुए ₹19,000 का चालान किया गया, जबकि पूरी जांच टीम द्वारा कुल 13 वाहनों से ₹27,500 की शमन राशि वसूल की गई।

उल्लेखनीय है कि शहीद भगत सिंह चौक के समीप जिला परिषद की खाली पड़ी भूमि पर संचालित अवैध बस पार्किंग एवं बस परिचालन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से शमन राशि वसूल की गई। साथ ही संबंधित वाहन संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि सभी बसों का परिचालन एवं पार्किंग केवल निर्धारित बस पड़ाव से ही किया जाए।

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार एनएच-20 एवं सर्विस रोड पर अवैध वाहन पार्किंग, अतिक्रमण एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष अभियान भी संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत 05 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक मस्तानगंज से खरांट मोड़, 17 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक रामदेव मोड़ से मस्तानगंज तथा 22 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक हरदिया से रामदेव मोड़ के बीच सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए संबंधित क्षेत्रों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

एनएच-20 पर अवैध पार्किंग एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान सनोज कुमार संगम नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार के नेतृत्व में अवैध वाहन पार्किंग एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सद्भावना चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर बड़ी बसों एवं ट्रकों की पार्किंग की सघन जांच की गई। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अभियंता भी उपस्थित रहे। जांच के क्रम में एनएच-20, सर्विस रोड एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए गए अतिक्रमण तथा अवैध वाहन पार्किंग का निरीक्षण किया गया। बस, टेम्पो एवं टोटो चालकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित स्थलों पर ही वाहन पार्किंग एवं परिचालन करने के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 8 वाहनों के विरुद्ध शमन की कार्रवाई करते हुए ₹19,000 का चालान किया गया, जबकि पूरी जांच टीम द्वारा कुल 13 वाहनों से ₹27,500 की शमन राशि वसूल की गई। उल्लेखनीय है कि शहीद भगत सिंह चौक के समीप जिला परिषद की खाली पड़ी भूमि पर संचालित अवैध बस पार्किंग एवं बस परिचालन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से शमन राशि वसूल की गई। साथ ही संबंधित वाहन संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि सभी बसों का परिचालन एवं पार्किंग केवल निर्धारित बस पड़ाव से ही किया जाए। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार एनएच-20 एवं सर्विस रोड पर अवैध वाहन पार्किंग, अतिक्रमण एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष अभियान भी संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत 05 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक मस्तानगंज से खरांट मोड़, 17 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक रामदेव मोड़ से मस्तानगंज तथा 22 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक हरदिया से रामदेव मोड़ के बीच सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए संबंधित क्षेत्रों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Rajauli, Nawada | Aug 3, 2026

रजौली: फरका बुजुर्ग पंचायत के dhamuchak गाँव में नल जल के कार्य प्रगति पर है - Rajauli News