Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image
image
image

एनएच-20 पर अवैध पार्किंग एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान सनोज कुमार संगम नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्र में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार के नेतृत्व में अवैध वाहन पार्किंग एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सद्भावना चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर बड़ी बसों एवं ट्रकों की पार्किंग की सघन जांच की गई। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अभियंता भी उपस्थित रहे। जांच के क्रम में एनएच-20, सर्विस रोड एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर किए गए अतिक्रमण तथा अवैध वाहन पार्किंग का निरीक्षण किया गया। बस, टेम्पो एवं टोटो चालकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित स्थलों पर ही वाहन पार्किंग एवं परिचालन करने के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 8 वाहनों के विरुद्ध शमन की कार्रवाई करते हुए ₹19,000 का चालान किया गया, जबकि पूरी जांच टीम द्वारा कुल 13 वाहनों से ₹27,500 की शमन राशि वसूल की गई। उल्लेखनीय है कि शहीद भगत सिंह चौक के समीप जिला परिषद की खाली पड़ी भूमि पर संचालित अवैध बस पार्किंग एवं बस परिचालन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से शमन राशि वसूल की गई। साथ ही संबंधित वाहन संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि सभी बसों का परिचालन एवं पार्किंग केवल निर्धारित बस पड़ाव से ही किया जाए। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार एनएच-20 एवं सर्विस रोड पर अवैध वाहन पार्किंग, अतिक्रमण एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष अभियान भी संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत 05 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक मस्तानगंज से खरांट मोड़, 17 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक रामदेव मोड़ से मस्तानगंज तथा 22 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक हरदिया से रामदेव मोड़ के बीच सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए संबंधित क्षेत्रों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Rajauli, Nawada | Aug 3, 2026

MORE NEWS

पुलिस कर्मियों से चाय पिलाने का पैसा मांगना दुकानदार को पड़ा भारी, गाली गलौज करते हुए मारे कई थप्पड़, विडियो आया सामने!

पटना जिले के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत फोरलेन के पास स्थित चाय दुकानदार को चाय पिलाने का रुपया पुलिस वालों से मांगना महंगा पड़ गया, खाकी के नशे में धुत पुलिसकर्मियों की दुकानदार से बर्बरता का मामला सामने आया है। चाय विक्रेता ने पुलिस गाड़ी में आए पुलिस वालो को चाय पिलाने के बाद जब पैसा मांगा, तो पुलिसकर्मी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने न केवल दुकानदार के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की, बल्कि अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उसपर एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। वहां बैठे लोग इस घटना को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ, गाड़ी में बैठे उक्त सिपाही के अन्य पुलिसकर्मी साथी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर चाय विक्रेता को सरेआम पीटना शुरू कर दिया। दबंगई दिखाते हुए वे पीड़ित दुकानदार को गालियां देते और घसीटते हुए अपने साथ ले जाने लगे। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर बख्तियारपुर थाना में तैनात जमादार और दो होमगार्ड शामिल थे।
दुकानदार का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्हें पीटकर सिर फोड़ दिया गया, चाय का पैसा वह मांगेंगे तो क्या उनके साथ मारपीट की जाएगी। उन्होंने सिस्टम पर भी सवाल उठाए हैं।
मामले को लेकर बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच का प्रतिवेदन बरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा।
वहीं एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कर्मियों से चाय पिलाने का पैसा मांगना दुकानदार को पड़ा भारी, गाली गलौज करते हुए मारे कई थप्पड़, विडियो आया सामने! पटना जिले के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत फोरलेन के पास स्थित चाय दुकानदार को चाय पिलाने का रुपया पुलिस वालों से मांगना महंगा पड़ गया, खाकी के नशे में धुत पुलिसकर्मियों की दुकानदार से बर्बरता का मामला सामने आया है। चाय विक्रेता ने पुलिस गाड़ी में आए पुलिस वालो को चाय पिलाने के बाद जब पैसा मांगा, तो पुलिसकर्मी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने न केवल दुकानदार के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की, बल्कि अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उसपर एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। वहां बैठे लोग इस घटना को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ, गाड़ी में बैठे उक्त सिपाही के अन्य पुलिसकर्मी साथी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर चाय विक्रेता को सरेआम पीटना शुरू कर दिया। दबंगई दिखाते हुए वे पीड़ित दुकानदार को गालियां देते और घसीटते हुए अपने साथ ले जाने लगे। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर बख्तियारपुर थाना में तैनात जमादार और दो होमगार्ड शामिल थे। दुकानदार का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं कि उन्हें पीटकर सिर फोड़ दिया गया, चाय का पैसा वह मांगेंगे तो क्या उनके साथ मारपीट की जाएगी। उन्होंने सिस्टम पर भी सवाल उठाए हैं। मामले को लेकर बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच का प्रतिवेदन बरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा। वहीं एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Rajauli, Nawada | Aug 3, 2026

Rajauli, Nawada | Aug 3, 2026

औरंगाबाद में हुई डेहरी कार्यपालक हत्या कांड का मगध आईजी ने किया बड़ी खुलासा

 डेहरी नगर परिषद के EO विमल कुमार हत्याकांड में  मगध जोन के आईजी  विकास वैभव ने  बड़ा खुलासा किया है। उन्हों ने रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार हत्याकांड मामले में उन्होंने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है।उन्होंने बताया कि जिस घटना को हम सब पहले से अज्ञात अपराधियों द्वारा रची गई साजिश और लूटपाट समझ रहे थे, दरअसल उसकी सच्चाई कुछ और ही निकली।

EO विमल कुमार की हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि उनकी अपनी गाड़ी के ड्राइवर ने ही की है। आरोपी ड्राइवर से उनको अक्सर विवाद पूर्व में भी हुआ करता था बीती रात भी ड्राइवर ने पेशाब करने की इक्षा  जताई जिसको लेकर उन्होंने कुछ और आगे चलने का बात कहा  लेकिन इस मामूली सी बात ने विवाद का रूप ले लिया और ड्राइवर ने लोहे की रॉड से अपने ही अफसर को मौत के घाट उतार दिया है और बाद में पूरी झूठी कहानी गढ़ दी।

मगध रेंज के आईजी विकास वैभव द्वारा घटनास्थल पर सीन का रिक्रिएशन (पुनरावृत्ति) कराए जाने के बाद ड्राइवर ने खुद सारा सच उगल दिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए लोहे के रॉड की तलाश की जा रही है।

बाइट :- विकास वैभव आईजी मगध जॉन

औरंगाबाद में हुई डेहरी कार्यपालक हत्या कांड का मगध आईजी ने किया बड़ी खुलासा डेहरी नगर परिषद के EO विमल कुमार हत्याकांड में मगध जोन के आईजी विकास वैभव ने बड़ा खुलासा किया है। उन्हों ने रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार हत्याकांड मामले में उन्होंने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है।उन्होंने बताया कि जिस घटना को हम सब पहले से अज्ञात अपराधियों द्वारा रची गई साजिश और लूटपाट समझ रहे थे, दरअसल उसकी सच्चाई कुछ और ही निकली। EO विमल कुमार की हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि उनकी अपनी गाड़ी के ड्राइवर ने ही की है। आरोपी ड्राइवर से उनको अक्सर विवाद पूर्व में भी हुआ करता था बीती रात भी ड्राइवर ने पेशाब करने की इक्षा जताई जिसको लेकर उन्होंने कुछ और आगे चलने का बात कहा लेकिन इस मामूली सी बात ने विवाद का रूप ले लिया और ड्राइवर ने लोहे की रॉड से अपने ही अफसर को मौत के घाट उतार दिया है और बाद में पूरी झूठी कहानी गढ़ दी। मगध रेंज के आईजी विकास वैभव द्वारा घटनास्थल पर सीन का रिक्रिएशन (पुनरावृत्ति) कराए जाने के बाद ड्राइवर ने खुद सारा सच उगल दिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए लोहे के रॉड की तलाश की जा रही है। बाइट :- विकास वैभव आईजी मगध जॉन

Rajauli, Nawada | Aug 3, 2026