नवादा थाना अंतर्गत मिनिस्टीरियल क्वार्टर 8a में जदयू नेत्री के घर लाखों की चोरी
आरा शहर में इन दोनों चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। ताजा मामला नवादा थाना अंतर्गत मिनिस्ट्रियल क्वार्टर नंबर 8 ए का है । जहां पर चोरों ने लाखों रुपए के जेवर लैपटॉप और कैश की चोरी कर ली है। जदयू नेत्री सोनी कुमारी बजरंगी प्रसाद गुप्ता के घर लगभग एक करोड़ की चोरी हुई है। ग्रीहणी सोनी कुमारी ने बताया कि पटना हम लोग 2 दिन से गए हुए थे । पता चला कि रात में चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया है । नवादा थाना की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है । भोजपुर एसपी राज जैसे ही सूचना मिली पुलिस कर्मियों को भेज दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि एक सप्ताह के अंदर आरा शहर में मीरगंज आनंद नगर गोला मोहल्ला इलाके में भी चोरी हो चुकी है। मिनिस्टर क्वार्टर में जहां चोरी हुई है वहां से कुछ ही दूरी पर एसपी डीएसपी और नवादा थाना भी है ।