कालका: बिटना सिउड़ी में वकील पति ने चाकू मारकर की पत्नी की हत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा शव
बीती रात कालका के बिटना सिउड़ी में एक वकील पति द्वारा अपनी ही पत्नि को चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया। मृतक भावना का आज कालका पुलिस की देखरेख में सरकारी हस्पताल कालका में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने शव को महिला के परिजनों को सौंप दिया हैं। आरोपी की तलाश पुलिस कर रही हैं। मृतक महिला की पहचान भावना के रूप में हुई है