कालका: 23 वर्षीय युवती का रिश्ता तुड़वाने के लिए सोशल मीडिया पर डाली फेक अश्लील तस्वीरें, कालका थाने में मामला दर्ज
कालका पुलिस थाने में आज एक मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता व्यक्ति द्वारा पुलिस को बताया गया है कि मेरी 23 वर्षीय बेटी का रिश्ता तुड़वाने के लिए जहां हमने रिश्ता तय किया था उनके व अन्य फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने फेक अश्लील तस्वीरें डाली हैं। व्यक्ति की शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।