कालका: बेरोजगारी के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हरियाणा के युवा- आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल ने कहा कि बेरोजगारी के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हो गए है हरियाणा के युवा। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि आम आदमी पार्टी शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रदर्शन करेगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिले में मुख्य चौकों पर खड़े होकर युवाओं के रोजगार की आवाज उठाएंगे और खट्टर सरकार की रोजगार नीति की पोल खोलेंगे।