कालका: जिला उपायुक्त ने श्री काली माता मंदिर कालका में प्रस्तावित पार्किंग स्थल का किया दौरा
उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री सुशील सारवान ने श्री काली माता मंदिर कालका में प्रस्तावित पार्किंग स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम कालका निशा यादव भी उपस्थित थीं।