कालका: प्रीत नगर नजदीक काली माता मंदिर से चांदी के 7 दीपक चोरी, मामला दर्ज
कालका पुलिस थाना में प्रीत नगर नजदीक काली माता मंदिर कालका ने शिकायत दर्ज करवाई है कि हमने काली माता मंदिर बना रखा हैं। शिकायतकर्ता ने बताया हैं कि हम सभी इस मंदिर में पूजा करते हैं। इस मंदिर से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चांदी के 7 दीपक चोरी किए गए हैं। पुलिस ने आज शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।